भरत पुर
शीतला पूजन 8 मार्च रविवार को
शीतला पूजन कर मनाया जाएगा वासौडा पर्व, नहान को लेकर तैयारियां शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में आगामी 8 मार्च रविवार को शीतला पूजन कर वासौडा पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्मप्रेमी भक्त मण्डल अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने को लेकर शीतला माता मन्दिर में फूल बंगला झांकी एवं सजावट को लेकर अन्तिम रूप दिया जा रहा है। जहां कस्बे के हिन्डोंन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर एवं खिरकारी भगतराज स्थित शीतला माता मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर शीतला भक्त मण्डल के सदस्य विष्णु सैन,सोनू सैनी (सेठी), सोनू अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के हिण्डोंन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर प्रांगण में मन्दिर के भगत गोविन्दा प्रजापत के सानिध्य में एवं समस्त शीतला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए शनिवार को मन्दिर प्रांगण में फूल बंगला झांकी सजाते हुए रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाईटों की रोशनी से मन्दिर परिसर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। वहीं शनिवार को घरों में नहान करते हुए देर सायं काल घरों में शीतला माता के निमित्त रोटी, चावल,कढी पुआ पकोड़े,दही , हलुआ , परांठे आदि पकवानों को बनाकर रविवार आठ मार्च को अल सुबह शीतला माता को भोग लगाकर वासौडा पर्व मनाया जाएगा। जहां श्रद्धालु, सनातन धर्मप्रेमी, भक्त मण्डल शीतला माता से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण करने को लेकर ढोल नगाड़े एवं डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी हाजिरी लगाईं जाएगी। इस पावन शीतला पूजन वासौडा पर्व को लेकर समस्त श्रद्धालु ब्रजमोहन सोनी, मिथुन सैनी, विष्णु कुमार, हितेश सिंघल, मुकेश सैनी, सोमेन्द्र सोनू वैध जी, पप्पू सोमेश पण्डा आदि कार्यकर्ता और श्रद्वालु सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहेंगे।



