पाकुड़

समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक

Social worker Amalan Kusum Sinha's father Shiv Shankar Sinha passes away, area mourns

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के जाने-माने समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी के पिता शिव शंकर सिन्हा का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, शिव शंकर सिन्हा पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। शिव शंकर सिन्हा के निधन की खबर जैसे ही पाकुड़ पहुंची, परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। इलाके के कई गणमान्य लोग और शुभचिंतक शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद विजय कुमार हसदा, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को पैतृक स्थान लाया गया, जहां परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button