गाजियाबाद

बिजनौर में एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का विस्तार

आकाश तोमर प्रदेश सचिव व रिहान जैदी बने जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद :  एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बिजनौर में अपनी जिला इकाई का विस्तार किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पत्रकारों को मनोनीत किया गया और दर्जनों पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी, महामंत्री पंकज शर्मा और संगठन मंत्री पवन चौधरी की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए तथा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच उत्साह का माहौल रहा। संगठन ने प्रदेश सचिव पद पर आकाश तोमर, जिला अध्यक्ष बिजनौर पद पर रिहान जैदी, जिला उपाध्यक्ष के रूप में खुशीराम सिंह और इदरीस देशवाल, जिला महामंत्री सोनी शर्मा, तहसील धामपुर अध्यक्ष शराफतुल्ला, तहसील चांदपुर अध्यक्ष मौ. शौकीन तथा ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली देहात के रूप में विकुल चौधरी को मनोनीत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे मजबूत बनाए रखने के लिए पत्रकारों का संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारों पर दबाव और चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में संगठन हर स्तर पर पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। महामंत्री पंकज शर्मा ने संगठन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ट्रस्ट पत्रकारों के लिए कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजनौर में नई इकाई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मंच प्रदान करेगी।
संगठन मंत्री पवन चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि संगठन की रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मजबूत इकाइयों का गठन किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजीव कुमार ने कहा कि मीडिया में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने पत्रकारों से पीत पत्रकारिता से दूर रहकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की।
सह सचिव ब्रजभूषण शर्मा और सतीश कुमार ने भी पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश सचिव आकाश तोमर ने कहा कि वे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे और बिजनौर को मॉडल जिला बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं, जिला अध्यक्ष रिहान जैदी ने कहा कि जिले के पत्रकारों को संगठित कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ललित चौधरी और गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विकास कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता पर बल दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button