सिंगरौली

कलेक्टर का राजस्व अदालतों पर छापा, लापरवाही पर फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने माड़ा, मकरोहर और अमिलिया तहसील न्यायालयों का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। कई मामलों में महीनों तक प्रकरण दर्ज न होने और सीमांकन-बेदखली जैसे मामलों में सुनवाई लंबित मिलने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया।
निरीक्षण के दौरान माड़ा सर्किल में प्रकरण समय पर दर्ज न होने और लंबित रहने पर तहसीलदार जान्हवी शुक्ला को सात दिन में निराकरण के निर्देश दिए गए। वहीं पूर्व प्रभारी तहसीलदार सुनील दत्त मिश्रा के कार्यकाल की लापरवाही सामने आने पर संबंधित रीडर जगजाहिर सिंह सहित कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मकरोहर सर्किल में सीमांकन के मामले एक साल से लंबित पाए जाने पर तहसीलदार प्रतिक्षा सिंह और कोर्ट रीडर सौरभ सिंह को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने साफ कहा कि राजस्व प्रकरणों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी तहसीलदारों को नियमित कोर्ट चलाकर लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने और आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button