सिंगरौली

नालियां उफान पर, सफाई व्यवस्था ध्वस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जयंत स्थित दुद्धीचुआ पुनर्वास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। अधिकांश नालियां बजबजा रही हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई जगह नालियों का निर्माण ही नहीं हुआ, तो कहीं गड्ढे खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। ढंकी नालियों के अभाव में पूरे इलाके में मच्छरों का आतंक फैल गया है। लोग मलेरिया जैसी बीमारियों के डर से परेशान हैं, जबकि कुछ लोगों के बीमार होने की भी चर्चा है। कचरा उठाने वाली गाड़ी का भी कोई तय समय नहीं है। कभी आती है, कभी बिना सूचना के निकल जाती है। उधर, कभी-कभार नालियों की सफाई होने पर भी कचरा कई दिनों तक सड़क किनारे सड़ता रहता है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम कर वसूली पर तो बड़े-बड़े बयान दे रहा है, लेकिन बुनियादी सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है। स्थानीय लोगों ने नालियों के निर्माण और नियमित सफाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button