हजारीबाग

माँ बासंती दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन 

अरविंद वर्मा अध्यक्ष और सरोज सोनी बने सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव  में सोमवार को चैती दुर्गा मंडप के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती नवरात्रि एवं रामनवमी मनाने हेतु सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक  लोकनाथ महतो एवं संचालन रामसेवक सोनी ने  किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष अरविंद वर्मा ,सचिव सरोज सोनी कोषाध्यक्ष महेश सोनी को चुना गया।सभा के धन्यवाद ज्ञापन मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने किया lबैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,रामसेवक प्रसाद सोनी शंभू साव, महेश सोनी, सरोज सोनी, हीरा साव, अवधेश सोनी, दीपू सोनी, अमित कुमार सोनी, रूपेश कुमार वर्मा, राजू कुमार सोनी, वीरू कुमार सोनी, अवधेश मिश्रा, रामधनी विश्वकर्मा, बैजनाथ महतो रोशन सोनी,अनिल सोनी,रंजीत कुमार ,आकाश कुमार वर्मा, कोलेश्वर साव, मुन्ना पांडेय, अरविंद वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button