मथुरा

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने की श्रद्धालुओं संग ऐसी हरकत

वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग व्यवस्था होने के बावजूद श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आराध्य के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं ने मंदिर के गार्डों पर गाली गलौज और धक्के देने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे एक दिन पहले भी सोशल मीडिया पर श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच भिड़ंत का वीडियो वायरल हुआ। दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर गार्ड्स श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह दूरदराज से अटूट आस्था लेकर आते हैं, लेकिन मंदिर के अंदर हमें कुछ क्षण भी खड़ा नहीं होने दिया जाता। सुरक्षा गार्ड इतनी जोर से धकिया रहे हैं कि महिलाओं और बुजुर्गों को संभलना मुश्किल हो रहा है। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह होल्डिंग बैरियर और रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को रोका। इस कारण दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। मंदिर में वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर सेवायतों में भी गहरा असंतोष व्याप्त है। मंदिर सेवायतों का आरोप है कि मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी कटघरे में सेवायतों के यजमानों का प्रवेश वर्जित कर रखा है, जो सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button