उपायुक्त व केंद्रीय टीम की मौजूदगी में अबुआ आवास योजना के लाभुक को कराया गया गृह प्रवेश
In the presence of the Deputy Commissioner and the Central team, the beneficiary of the Abua Housing Scheme was given house warming.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी अंतर्गत इस्लामपुर गांव में Abua Awas Yojana के तहत बने नए आवास का गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त Manish Kumar तथा पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम मौजूद रही। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्मित इस आवास का गृह प्रवेश लाभुक मो. सुफियान हक को कराया गया। इस दौरान उपायुक्त Manish Kumar ने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिले और आवास निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा हो। वहीं लाभुक परिवार ने नया घर मिलने पर खुशी जताते हुए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



