पाकुड़
उपायुक्त व केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवानीपुर का किया निरीक्षण
Deputy Commissioner and Central team inspected Ayushman Arogya Mandir Bhawanipur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भवानीपुर का निरीक्षण उपायुक्त Manish Kumar तथा पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी सेवाएं, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण प्रतिरक्षण, दवा उपलब्धता, स्वच्छता और मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त Manish Kumar ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर परामर्श, उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।



