साहेबगंज

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने शहरी एवं ग्रामीणों लोगों की समस्याएं सुनीं

MLA representative Barkat Khan listened to the problems of urban and rural people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में बुधवार को बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।जनता दरबार में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया।जनता दरबार में जमीन विवाद,भूमि अतिक्रमण,प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना,पेंशन,राशन कार्ड,मनरेगा,जाति,आय,निवास प्रमाण पत्र,आधार अपडेट तथा बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें रखीं और त्वरित कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों बाद जनता दरबार लगने से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला है।उन्होंने कहा कि पहले भी इस जनता दरबार के माध्यम से कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली है।जानकारी के अनुसार यह जनता दरबार सामान्यतःप्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है,लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस सप्ताह मंगलवार को कार्यक्रम नहीं हो सका।आमजनों के आग्रह पर बुधवार को जनता दरबार लगाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।इस दौरान बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से आए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त मिलने में हो रही देरी की शिकायत की।इस पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दूसरी किस्त की राशि जारी की जा रही है।इसके बाद बरकत खान ने प्रखंड के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए लाभुकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा।जनता दरबार में बरकत खान ने सभी फरियादियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक भेजते हुए भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button