साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना की हुई समीक्षा,कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश
Sahibganj Urban Water Supply Scheme reviewed, instructions issued to complete the works soon

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड,रांची द्वारा साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास कार्यालय में की गई। इस समीक्षा बैठक में योजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा सहित विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता,रीजनल चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता,सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी बैठक में शामिल हुए।सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा योजना के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों का आकलन किया गया तथा जिन कार्यों में विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से योजना को पूर्ण किया जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।



