गोड्डा

नेशनल हाईवे पर ऑटो पलटा, कई घायल; दो की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा :  थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर चंडीचक के समीप बुधवार को एक ऑटो के अचानक पलट जाने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल केरिया, कहलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग औराटॉड़ महुआसोल में आयोजित एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर चंडीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में ढेना हांसदा (45) पिता दक्षिण हांसदा, सनत हांसदा (11) पिता ताला हांसदा, मोहन हांसदा (60) पिता स्व. ताली हांसदा, मोनिका सोरेन (32) पति संजय मुर्मू, प्रेम मरांडी (16) पिता ढेना मरांडी, सोना मुर्मू (24) पति रघु हांसदा, निर्मला हेंब्रम तथा शिवलाल हेंब्रम (24) शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत गुलहातटी के अनुसार सनत हांसदा को कमर में, मोहन हांसदा व शिवलाल हेंब्रम को सिर में तथा सोना मुर्मू को जांघ में चोट आई है। वहीं मोनिका सोरेन के पेट में गंभीर चोट बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोहन हांसदा और मोनिका सोरेन की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button