शामली

रिश्तेदारी का झांसा देकर साइबर ठगों ने उड़ाए तीन हजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पांथुपूरा गांव से सामने आया है, जहां मोबाइल कॉल के जरिए एक व्यक्ति को रिश्तेदार बनकर ठगों ने झांसे में लिया और तीन हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ति ने मामले की तहरीर चौसाना पुलिस चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है। चौसाना क्षेत्र के पांथुपूरा निवासी मंदीप पुत्र नाथीराम ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए बातचीत शुरू की और भरोसा दिलाने लगा। कुछ देर बाद उसने मंदीप के मोबाइल पर 15 हजार रुपये भेजने का एक मैसेज भी बताया। आरोपी ने कहा कि गलती से ज्यादा रकम भेज दी गई है और उसे तुरंत वापस करना है। मंदीप ने बताया कि आरोपी की बातों में आकर उसने तीन हजार रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपने परिचितों से बात की तो पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। इसके बाद पीडति ने चौसाना पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी और ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठग अक्सर रिश्तेदारी या अन्य बहाने बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button