ललितपुर
संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की उठी मांग : मंजीत करौसिया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य केे ललितपुर आगमन पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया ने प्रदेश के विभिन्न निकायों में तैनात संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित/स्थायी किए जाने की मांग उठाते हुई प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम क ज्ञापन आयोग सदस्य को दिया। कार्यक्रम में मंजीत करोसिया ने कहा कि संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की लगभग 100 समस्याओं का एक ही समाधान है और वह है उन्हें नियमित किया जाना। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्थायी दर्जा मिलना चाहिए, जिससे उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सभासद आलोक मयूर, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सफाई निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र यादव (दाऊ), वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी, चंद्र विनोद मिश्रा, अभिषेक चौबे, दीपेंद्र कुमार, सुधीर रावत सहित अन्य बाबूगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संजय करोसिया (संजू कप्तान), स्वास्थ्य नायक बृजेश बाल्मीकि, अखिलेश करौसिया, छोटे लाल, जितेंद्र करौसिया सहित अन्य स्वास्थ्य नायक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग उठाई है।
