पाकुड़
उपायुक्त व केंद्रीय टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर का किया निरीक्षण
Deputy Commissioner and Central team inspected the upgraded middle school Islampur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर का निरीक्षण बुधवार को उपायुक्त Manish Kumar तथा पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने किया। इस दौरान झिकरहटी पूर्वी व पश्चिमी में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और टीम ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। इस पर टीम ने उनकी सराहना की। उपायुक्त Manish Kumar ने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कम उम्र में विवाह से बचने और शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी।



