जालौन
डीएम ने गैस रिफलिंग, कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही के दिये निर्देश
आयल कंपनी के अधिकारी एलपीजी, डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराते रहें
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के एलपीजी एवं रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प) के बिक्री अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। समीक्षा बैठक में उपस्थित तेल कम्पनी के बिक्री अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गैस डीजल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा जनपद जालौन में पर्याप्त स्टॉक सभी वितरक (डीलर) के पास उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस किसी भी प्रकार की अफवाह में न आये। गैस की रिफिलिंग अथवा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध संज्ञानित होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। समस्त होटल संचालक एवं मैरिज होम मालिकों से अपेक्षा है कि वह किसी भी प्रकार का घरेलू गैस सिलेण्डर (14.5 किग्रा) का प्रयोग न करें। बैठक में समस्त गैस एवं रिटेल आउटलेट के ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह नियमित रूप से एलपीजी, डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराते रहें। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, हाकिम सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, गैस कम्पनी के बिक्रय अधिकारी भूपेन्द्र नौटियाल आईओसीएल अमीर अतीक बीपीसीएल, आशुतोष तिवारी तथा रिटेल आउटले के बिक्री अधिकारी शिवम शुक्ला आईओसी, शुभम एचपीसी, महेन्द्र कुमार वैरव बीपीसी तेल कम्पनी के आदि उपस्थित रहे।

