खैरथल

खैरथल–तिजारा क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल–तिजारा में अनाज मंडी के गेट पर किसानों को आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश देने की व्यवस्था को लेकर किसानों में परेशानी देखने को मिली। इस संबंध में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में कृषि मंडी सचिव को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि कई किसान सीधे अपने खेतों से फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में यदि किसान जल्दबाजी में आधार कार्ड साथ नहीं ला पाते तो उन्हें मंडी में प्रवेश से रोका जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान महापंचायत ने मांग की कि ऐसे किसानों को बिना आधार कार्ड के भी मंडी में प्रवेश दिया जाए और उन्हें परेशान न किया जाए।
इस पर कृषि मंडी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन किसानों का पूरा सहयोग करेगा। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा। अंत में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने कहा कि किसान इस देश की आत्मा है, इसलिए किसानों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
जय जवान जय किसान।
इस मौक़े प्रथम पंडित,सतीश चौधरी,प्रथम डाटा,हिमांशु जांगिड,हेमंत गुर्जर,कपिल चौधरी,जशराम पटेल,हेमंत शर्मा,पंकज आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button