पाकुड़

निशांत के जदयू में योगदान से झारखंड में भी होगा संगठन मजबूत- गौतम

Nishant's contribution to JDU will strengthen the organization in Jharkhand as well: Gautam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बिहार के मुख्यमंत्री एवं Nitish Kumar के पुत्र इंजीनियर Nishant Kumar के जनता दल यूनाइटेड में सक्रिय रूप से जुड़ने के फैसले का स्वागत किया गया है। जनता दल यूनाइटेड पाकुड़ जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निशांत के पार्टी में आने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के योगदान से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। उनके नेतृत्व में युवाओं का पार्टी से जुड़ाव बढ़ेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। गौतम मंडल ने कहा कि मजबूत नेतृत्व के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला इकाई इस फैसले का स्वागत करती है और उम्मीद है कि जिले में भी अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करेंगे। जिला अध्यक्ष ने निशांत कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button