सिंगरौली

जर्जर सड़कों से जनता परेशान, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध: प्रवीण सिंह चौहान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। वैढ़न और विंध्यनगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की खराब सड़कों और बजबजाती नालियों के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रवीण सिंह चौहान ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की सड़कों तक जगह-जगह खुदाई कर उन्हें खराब कर दिया गया है। खुदाई के बाद सड़कों की सही ढंग से मरम्मत नहीं की जा रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर सड़कों की खुदाई बिना योजना और बिना सुरक्षा इंतजामों के कर दी जाती है और कई दिनों तक उन्हें उसी हालत में छोड़ दिया जाता है। इससे नगर निगम के कुप्रबंधन की स्थिति साफ दिखाई देती है। शहर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नवजीवन विहार क्षेत्र की जर्जर सड़कों और बजबजाती नालियों पर केवल नगर निगम ही नहीं बल्कि एनटीपीसी को भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि क्षेत्र के विकास और रखरखाव में उसकी भी जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता के विकास के बजाय अपने निजी हितों में ज्यादा व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम में आम आदमी पार्टी की महापौर, भाजपा के नगर निगम अध्यक्ष और कमिश्नर के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों को जनता को जवाब देना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button