पाकुड़

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर पाकेटमार सक्रिय, भाजपा जिला महामंत्री की पत्नी का पर्स व मोबाइल चोरी

Pickpockets active at Pakur railway station, BJP district general secretary's wife's purse and mobile stolen

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर पाकेटमारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला महामंत्री श्री रूपेश कुमार भगत जी की धर्मपत्नी प्रातःकाल पाकुड़ से नलहाटी जाने के क्रम में साहेबगंज– रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही थीं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मौजूद पाकेटमार चोरों ने मौका पाकर उनका पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए पर्स में मोबाइल फोन के साथ नकद रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण पाकेटमार गिरोह सक्रिय हैं और आए दिन यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन तथा जीआरपी से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पाकेटमारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button