गोड्डा

गोड्डा नगर परिषद में पूजा तिवारी बनीं उपाध्यक्ष, 13 मतों से जीतकर ली शपथ

नगरपालिका चुनाव–2026 के तहत शपथ ग्रहण के बाद हुआ अप्रत्यक्ष चुनाव, तराना खातुन को मिले 8 वोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत बुधवार को डीआरडीए सभागार में गोड्डा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष सुशील रमानी सहित 21 निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन कराया गया। इस पद के लिए पूजा तिवारी और तराना खातुन ने नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के बाद हुई मतगणना में पूजा तिवारी को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि तराना खातुन को 8 मत मिले। इस प्रकार पूजा तिवारी को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों से जुड़े बुनियादी मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, निर्वाची पदाधिकारी अविनाश पूर्णेंदु, नगर परिषद के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button