जालौन

रमजान माह में नगर की मस्जिदों में कुरआन सुनाने का सिलसिला जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। रमजान के मुकद्दस माह के 20 रोजे की रात में मोहल्ला दमदमा स्थित तकिया वाली मस्जिद में तराबीह में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। दारुल उलूम गौसिया मजीदिया मदरसे के हाफिज शमीम के द्वारा कुरआन शरीफ को पढ़कर मुकम्मल कराने पर नमाजियों ने सम्मान से नवाजा।
मस्जिद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती ने अपनी तकरीर में अवगत कराया कि आप लोगों ने अपने इस मदरसे में जो अपना तआवन इमदाद किया है उसका नतीजा ये आपके सामने है कि कालपी में कई हाफिज इससे पढ़कर फारिग हुए और कई सालों से कालपी की 8 मस्जिदों में तरावीह में कुरआन को सुना रहे हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के विख्यात मुफ्ती अशफाक बरकाती ने अपनी तकरीर में इस्लाम व शरीयत की रोशनी में बहुत ही उम्दा खिताब किया। हाफिज इरशाद अशरफी ने बताया कि रमजान के दो अशरे गुजर गए हैं अब यह आखिरी अशरा चल रहा है जितना हो सके अपने रब को राजी करने की कोशिश करना चाहिए। तकिया मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा ने आए हुए उलमा व हुफ्फाज का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर कारी एहसान, हाफिज जमाल, हाफिज वसीम, हाफिज सैफ, हाफिज रेहान, नात खां गुलाम वारिस, साकिब रजा, वली रहमानी ने भी नात पाक पेश की मोहम्मद उमर अंसारी, तौहीद उर्फ मुन्ना अंसारी, मुजीब भाई, वसीम, गुलफाम, अतीकुर्रहमान, हारून समेत भारी संख्या में नमाजियों ने सहभागिता की।
फोटो परिचय—-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button