सिंगरौली

कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू

वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली। जिले के बरहपान गांव में मंगलवार सुबह एक नीलगाय कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने खेत के पास बने एक कुएं में नीलगाय को गिरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण नीलगाय को बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों की सहायता से सावधानीपूर्वक नीलगाय को बाहर निकाला।
कई घंटों की मेहनत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद उसकी हालत सामान्य पाई गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से रह सके।
मंडल अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू अभियान में परिक्षेत्र सहायक गोभा हरकेश्वर प्रधान, बीट प्रभारी उत्ती भगोदय सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button