बरेली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का आकस्मिक निधन 

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो       
             
बरेली : लोक संगीत के क्षेत्र में दीवान कनवाल ने अपनी प्रतिभा और कर्णप्रिय गीतों से आम और खास जनमानस को हमेशा लुभाया। अपने शहर बरेली में उनकी प्रस्तुति उनके जोड़ीदार डॉ. डॉ. अजय ढौंडियाल, प्रसिद्ध सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और प्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता परिहार के साथ पर्वतीय समाज द्वारा स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर 09 नवंबर 2025 को बरेली वासियों के लिए हुई थी। उन्होंने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता। पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया ने कहा कि उनके सरल व्यवहार ने हम सभी को अपना बनाया। समाज के सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कुमाऊनी भाषा की प्रथम फीचर फिल्म “मेघा आ” में उन्होंने बेहद कर्णप्रिय गीतों से दर्शकों को अपना बनाया। समाज के निर्देशक उमेश बिनवाल ने कहा कि दीवान कनवाल आकाशवाणी नजीबाबाद से बी ग्रेड और अल्मोड़ा से बी हाई ग्रेड के कलाकार थे। उन्होंने मोहन उप्रेती के संरक्षण में लोक संगीत सीखा। फिल्म निर्देशक और कलाकार देवेन्द्र रावत ने बताया कि दीवान दा का कद सांस्कृतिक क्षेत्र में बहुत बड़ा था लेकिन वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनके अंदर लेश मात्र भी अभिमान नहीं था। कुमाऊँ फिल्म के निर्माता निर्देशक अशोक उप्रेती ने उनके निधन को समाज का खालीपन बताया जिसको कोई भी नहीं भर पाएगा। फिल्म कैमरामैन शुभाशीष जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकतर गीतों को खुद ही कंपोज किया था। वह आजकल अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पिछले काफी समय से उनकी हालत नाजुक हो रखी थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button