हापुड़

पुलिस से सहायता के लिए चौकी पहुंची महिला से पहले लगवाई झाडू…

पुलिसकर्मी हंसे, तो फिर महिला ने जमकर की तोड़फोड़....वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो खाकी की संवेदनशीलता और संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेरठ गेट पुलिस चौकी पर एक महिला अपने पड़ौसी से हुए विवाद के बाद शिकायत लेकर पहुंची और पुलिसकर्मियों से सहायता के लिए मदद मांगी. कहा जा रहा है कि महिला ने पुलिसकर्मियों को मनाने के लिए चौकी के अंदर झाडू तक लगाई, लेकिन पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता इतनी देखने को मिली, कि वह महिला पर हंसने लगे. जब महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साई महिला ने चौकी के अंदर ही तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. महिला ने न सिर्फ चौकी में रखे गमले उठा-उठा कर फेंके, बल्कि चौकी प्रभारी की कुर्सी तक को भी उसने नहीं बख्शा. महिला काफी देर तक चौकी का सामान तोड़फोड़ करती रही और पुलिसकर्मी यहां अपने संवेदनशीलता दिखाते हुए मूकदर्शक बने रहे. बाद में किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और तत्काल उसकी समस्या का समाधान कराया. महिला के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सवाल खाकी पर ही खड़े हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाद अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर हो गया था. जिस पर महिला पड़ौसी के खिलाफ शिकायत लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी पर पहुंच गई. यहां महिला ने पड़ौसी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की. लेकिन महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई. आरोप है कि पुलिसकर्मियों को मनाने के लिए महिला ने पुलिस चौकी के अंदर झाडू भी लगाई, लेकिन बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने फिर भी महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. आरोप है कि पुलिस महिला के इलाके में गई और पड़ौसी से मिलकर वापस आ गई, कोई कार्रवाई नहीं की. इसी से गुस्साई महिला ने चौकी के अंदर रखे सामान को तोड़-फोड़ करना और फेंकना शुरू कर दिया. महिला ने चौकी के अंदर रखे सभी गमलों और अन्य सामान को उठा-उठाकर चौकी के बाहर फेंकना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं चौकी प्रभारी की कुर्सी तक महिला ने बाहर निकालकर फेंक दी. महिला के इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे. बाद में किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत किया गया और पड़ौसी के खिलाफ कार्रवाई कर महिला की शिकायत का समाधान कराया. किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button