जालौन

युवा चेहरे पर भरोसा 

कुंवर हर्षवर्धन सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना जालौन नगर के नगर अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई/जालौन। श्री राजपूत करणी सेना संगठन ने जालौन नगर में अपने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम भदवाली निवासी युवा समाजसेवी कुंवर हर्षवर्धन सिंह को जालौन नगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह राजावत तथा जालौन के तेजतर्रार जिला अध्यक्ष ठाकुर आकाश जादौन की सहमति से की गई।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और युवाओं में मजबूत पकड़ से श्री राजपूत करणी सेना को जालौन नगर में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के नेताओं ने विश्वास जताया कि हर्षवर्धन सिंह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के हितों की रक्षा और संगठन को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं हर्षवर्धन सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button