झुंझुनू

तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। निकटवर्ती गांव बख्तावरपुरा में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी विकास टोनी कटेवा पुत्र युद्धवीर सिंह कटेवा द्वारा 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button