मथुरा
गोवर्धन में नकली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी से पांच सौ के पांच नकली नोट और 1850 रुपये की असली करेंसी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजीव तिराहे से सौंख की ओर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से नकली नोट (500 रुपये के) बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन निवासी रामपुरा फाटक, थाना खेडली, जिला अलवर (राजस्थान) बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नकली नोटों के आधार पर थाना गोवर्धन में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, निरीक्षक मनोज कुमार उज्ज्वल, उपनिरीक्षक मोहनलाल, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद शाकिर शामिल रहे।



