जालौन

नीम के पेड़ से फांसी लगाकर 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम कस्वा में गुरुवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कस्वा निवासी हेमन्त उर्फ छोटू (17) पुत्र श्यामप्रकाश कोरी गुरुवार की सुबह घर से निकलकर गांव के पास स्थित जंगल की ओर चला गया। वहां उसने एक नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। कुछ ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने किशोर का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना मृतक के परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता के दो बेटों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम भैरव है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button