हजारीबाग

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चंदवारा थाना का एएसआई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एएसआई पवन कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पर एक मामले को कमजोर करने और गिरफ्तारी से बचाने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार चिल्डीह, थाना चंदवारा निवासी प्रेमचंद नायक ने शिकायत की थी कि उसके मित्र पियूष कुमार पांडेय के खिलाफ चंदवारा थाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज है। इस मामले में कार्रवाई को प्रभावित करने और गिरफ्तारी नहीं करने के बदले एएसआई पवन कुमार राम ने एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद हजारीबाग एसीबी की ट्रैप टीम ने 12 मार्च को जाल बिछाया और जैसे ही एएसआई पवन कुमार राम ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button