
लखनऊ । ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लखनऊ में हैं। जहां उन्होंने कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद किया।
कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जगहों से धमार्चार्य और गो रक्षक मंगलवार को ही लखनऊ में जुट गए। गो रक्षा आंदोलन को लेकर शंकराचार्य इन दिनों चर्चा में हैं और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध कार्यक्रम में भाग लेने मंगलवार को लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु आचार्य देव मुरारी बापू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम को रुकवाने की बहुत कोशिशें की गईं जो निरर्थक साबित हुईं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए कई शर्तों के साथ अनुमति दी है।
माघ मेले में यूपी पुलिस के व्यवहार को लेकर भी उठाए थे सवाल-अजय राय माघ मेले में शंकराचार्य और बटुकों के साथ यूपी पुलिस के व्यवहार को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते रहे हैं। उन्होंने कई बार सरकार की आलोचना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए।



