ललितपुर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी और ललितपुर के दौरे पर
विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर जिलों के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सुबह भोपाल से प्रस्थान कर ट्रेन द्वारा सुबह 08.39 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। झांसी आगमन को लेकर बताया गया है कि सुबह 08.50 बजे झांसी सर्किट हाउस पहुंचने के बाद, वह सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से ललितपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद ललितपुर के कारीटोरन में सुबह 10.35 बजे वह श्री दिगम्बर जैन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे ललितपुर के गिन्नावट बाग में आयोजित मण्डलीय सरस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। सरस महोत्सव के बाद उप मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 01.25 बजे वह होटल अमर पैलेस में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में हिस्सा लेंगे। दोपहर 02.30 बजे निरीक्षण भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार उप मुख्यमंत्री जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा से सुरक्षित हैं, जिसके चलते प्रशासन ने उनके रूट और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वह शाम 03.10 बजे ललितपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
