स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक सम्पन्न।

भारतीय प्रतिमान,विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं युगानुकुल स्वदेशी पर कार्यदल गठन पर सहमति बनी।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक राजस्थान के जयपुर में सम्पन हुऐ। बैठक की जानकारी देते हुए बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक ऐतिहासिक नगरी जयपुर में 7,8 मार्च को सम्पन हुई एवं एक दिन पूर्व राष्ट्रीय कार्यकार्यनी की बैठक हुई।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केन्द्रीय अधिकारी मा० वी० भाग्गैया एवं मा० स्वान्त रंजन का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच से मा० आर० सुन्दरम , डॉ भगवती प्रकाश शर्मा,मा० कश्मीरी लाल सहित सभी केन्द्रीय अधिकारियों का दोनों दिन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में सफल उद्यमी सम्मान समारोह एवं प्रर्दशनी का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित 2 मन्त्री एवं विधायक भी सम्मिलित हुए।
बैठक में देशभर के सभी 45 प्रान्तों से 395 कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें मातृशक्ति की संख्या 65 रही। इसके अतिरिक्त विचार परिवार से विधार्थी परिषद,ग्राहक पंचायत, विद्या भारती, हिन्दू जागरण मंच,सहकार भारती सहित गायत्री परिवार,कनेरी मठ, जागृति यात्रा,दे आसरा , समर्थ भारत एवं 3 बड़े व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में भारत एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) पर प्रस्ताव के साथ ही वर्तमान आर्थिक वैश्विक परिदृश्य एवं युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा हुई। आगामी दिनों में 4 बड़े विषयों विकास का भारतीय प्रतिमान,विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं युगानुकुल स्वदेशी पर कार्यदल गठन पर सहमति बनी।आगामी कार्ययोजना के अन्तर्गत स्वावलंबी भारत अभियान को विस्तार देते हए सभी जिलों में स्वावलंबन केन्द्रों की स्थापना एवं जिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी व्यापारी जुटान, स्वदेशी मेला, निर्यातक फोरम, वित्त सलाहकार परिषद सहित महिला कार्य, युवा कार्य एवं पर्यावरण कार्य पर भी आगामी योजना तय हुई।




