जालौन
एसडीएम ने दिलाया भरोसा प्रत्येक उपभोक्ता को मिलेगा गैस सिलेंडर
गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से किया संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। गुरुवार को उप जिलाधिकारी की अगुवाई में एलपीजी गैस एजेंसियों के परिसर में निरीक्षण किया तथा गैस एजेंसी संचालक तथा उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया गया। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि एलपीजी गैस के सिलेंडर का पर्याप्त भंडारण है एवं सुगमता से गैस सिलेंडर उपलब्ध कारण जाने की व्यवस्था कर दी गई है।
एसडीएम ने बताया कि कस्बा कालपी स्थित भारत गैस एजेंसी की चेकिंग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार मिश्र, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार उत्तम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया स्टॉक चेक किया गया, पर्याप्त भंडारण है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं तथा जनता से संवाद स्थापित करते हुये समझाया गया कि नम्बर लगने के दो दिनों के अंदर एजेंसी संचालक के द्वारा होम डिलीवरी करायी जाएगी। एजेंसी संचालक ने भी अवगत कराया है कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है तथा सुगमता से उपभोक्ताओं को नियमानुसार तरीके से गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।


