4 मासूमों को शिमला, रोहडू से सकुशल बरामद कर पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरे की मुस्कान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उत्तरकाशी। चौकी आराकोट, थाना मोरी पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि हमारे चार बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच है, गत 10 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस घर नहीं लौटे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने घटना की संवेदनशीलता देखते हुये तत्काल मासूम बच्चों की बरामदगी हेतु एस ओ जी और मोरी पुलिस की सयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश करते हुये उक्त चारों मासूमों को गत 11 मार्च को थाना रोहड़ू, शिमला (हिमाचल प्रदेश) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी के उपरांत मासूमों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों द्वारा उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस द्वारा परिजनों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जरुरी हिदायत दी गयी।



