राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में एलपीजी सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

सीएम योगी का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  लखनऊ : मध्य पूर्व में तनाव के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की कमी की अफवाहों और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया की निगरानी करने और जमाखोरी रोकने के लिए गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में तेल या गैस की कमी के बारे में अफवाहें फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य भर के सभी जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी करते हुए उन्हें सतर्क रहने और गलत सूचनाओं के कारण जनता में दहशत न फैलने देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफवाहें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार, भ्रामक जानकारी फैलाने वाले व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निगरानी तेज कर दी गई है। सभी जिलों में पुलिस टीमों को पेट्रोल पंपों के आसपास कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि जमाखोरी और अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। साथ ही, जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को गैस एजेंसियों और दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
राज्य सरकार की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा है। इस संकट ने भारत की लगभग 30 प्रतिशत गैस आपूर्ति को प्रभावित किया है, जिसके चलते केंद्र सरकार को आपातकालीन उपाय करने पड़े हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर निर्देश दिया है कि उपलब्ध गैस को गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से आवश्यक उपयोगकतार्ओं की ओर मोड़ा जाए।
भारत वर्तमान में अपनी दैनिक प्राकृतिक गैस की मांग (191 मिलियन मानक घन मीटर प्रतिदिन) का लगभग आधा हिस्सा आयात से पूरा करता है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों की आवाजाही बाधित होने के कारण मध्य पूर्व से लगभग 60 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button