खैरथल

छापेमारी में 15 रसोई गैस सिलेंडर और रिफिंलग उपकरण जब्त 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा :   भिवाड़ी पुलिस ने खैरथल-तिजारा जिले में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री के मामले में एक किराएदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कमरे से 15 एलपीजी सिलेंडर और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी की टीम के सहयोग से की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार पुत्र सतीश कुमार गौतम मुकदम चौक स्थित नीरज शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित उसके कमरे में छापेमारी की, जहां से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद हुए।
छापेमारी में 15 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त
जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि फुलबाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बाजार में एलपीजी सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कमरे से 15 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button