झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की पदस्थापना
15 newly promoted IAS officers posted in Jharkhand

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड सरकार ने हाल ही में पदोन्नति पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए 15 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदस्थापित किया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक उनके निर्धारित पदों पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दिलेश्वर महतो को उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद गुमला के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं इश्तियाक अहमद को संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची बनाया गया है।विद्यानंद शर्मा पंकज को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। संगीता लाल को संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, रांची तथा रोबिन टोप्पो को संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, रांची की जिम्मेदारी दी गई है। नयन तारा केरकेट्टा को निदेशक (प्रशासन), कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। अरुण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, रांची में नियुक्त किया गया है। वहीं आलोक शिकारी कच्छप को परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूंटी बनाया गया है। अनिलसन लकड़ा को संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। नागेंद्र पासवान को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की जिम्मेदारी दी गई है। सुबोध कुमार को संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आसिफ एकराम को निदेशक, संस्कृति (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग), रांची बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। जुल्फिकार अली को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची तथा अर्चना मेहता को संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड, रांची में नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


