ललितपुर
कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय में अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स एक अप्रैल से शुरू हो रहा है इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के अभ्यार्थी जिनकी आयु सीमा 01 जनवरी 26 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो, अपना आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय ललितपुर में 25 मार्च 2026 को अपरान्ह 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय अनिवार्य हैं। एक वर्ष के इस कोर्स में अभ्यर्थी को बेसिक आवेदन के साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें। प्रवेश साक्षात्कार के माध्यम से होगा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2026 को एवं पिछडी जाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 मार्च 2026 को किया जायेगा। आवेदन-पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पट पर उपलब्ध हैं।

