हजारीबाग

दारू थाना क्षेत्र मेढ़कुरी खुर्द से तीन ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ दारु थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बलबल धाम मेढकुरी खुर्द के पास नशेडियों द्वारा जमावाडा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन, थाना प्रभारी दारु थाना, पु०अ०नि० मिथु मुर्मू, आ0-331 बालेश्वर यादव, आ-221 विजय कुमार एवं चालक आ0 527 शकील अंसारी को शामिल थे। छापामारी टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुये बलबल धाम मेढकुरी खुर्द पहुँचा तो देखा कि कुछ लोग जमावाडा लगा कर बैठे हुये हैं। पुलिस गाडी को देखकर वे लोग भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेडकर 03 (तीन) व्यक्तियों को पकड़ा गया।  नाम पता पुछने पर बारी-बारी से अपना नाम (1) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग (2) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग बताया। बाकी भागे हुए व्यक्ति के बारे में पुछने पर बताया कि कौशिक देव पिता उमेश देव ग्राम पुनाई थाना दारु जिला हजारीबाग बताया के रहने वाले हैं। इन तीनो के पास से गठित टीम के द्वारा विधिवत तलाशी करने पर पकडाये व्यक्ति (1) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग का भूरा रंग का हाफ पेंट के दाहिने पेकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वनज-0.89 ग्राम, 100 (सी) रु० 06 (छः) नोट कुल 600रु, नशा में उपयोग किया हुआ 10 (दस) रुपये का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (2) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग के सफेद रंग का जीन्स पैंट के दाहिने पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 132 ग्राम, 100 (सौ) रु० 07 (सात) नोट कुल 700 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 750 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 20 (बीस) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग के काला रंग का जिन्स के बाये पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 1.22 ग्राम, 100 (सौ) रु० 05 (पाँच) नोट कुल 500 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 550 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 01 (एक) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं बिडी का एक पैकेट जिसपर साथन फिल्टर बिडि लिखा बरामद किया। बरामद समानों को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। दारु थाना कांड NDPS ACT 1985 तहत मामला किया गया। छापामारी दाल में मुख्य रूप से वैद्यनाथ प्रसाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ, हजारीबाग प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग। पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन थाना प्रभारी, दारु थाना मिथु मुर्मू, दारु थाना बालेश्वर यादव, दारु थाना रिजर्व गार्ड विजय कुमार, दारु थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button