ललितपुर

धूम्रपान निषेध दिवस पर एएसएमसी में जागरूकता शिविर

तंबाकू से दूर रहने की दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) में संचालित तंबाकू परामर्श केन्द्र द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा.मयंक शुक्ला ने की। आयोजित गोष्ठी में तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में डा.मदुरेन्द्र राजपूत, डा.राजेश आर्य, डा.अंबिका प्रसाद दुबे, वरिष्ठ फिजिशियन डा.पवन सूद, डा.विशाल जैन, मंजूलता यादव, डा.सौरभ देओलिया, नंदलाल यादव एवं महेन्द्र पटेल सहित मरीज एवं उनके तीमारदार, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूर रहना आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button