पाकुड़
आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षण देकर बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता
AYUSH department increased health awareness by providing yoga training

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित 22 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही दैनिक जीवन में योग के लाभों की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन योग अपनाने की अपील की।



