खैरथल

महंगाई और गैस सिलेंडर के मुद्दे पर खैरथल में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की मारामारी के बीच सियासत गरमा गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बनते युद्ध जैसे हालात का असर अब लोगो की रसोई तक पहुंचने लगा है
महंगाई और गैस सिलेंडर के मुद्दे पर खैरथल में कांग्रेस का प्रदर्शन
इस मुद्दे को लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजस्थान  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खैरथल जिला कांग्रेस ने अम्बेडकर चौक पर धरना- विरोध प्रदर्शन किया । और पीएम मोदी का पुतला फूका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नरेन्द्र गायब,सलेण्डर भी गायब” नारे के साथ जोरदार नारेबाजी की
 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर सरकार की नीतियों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है.
इस अवसर पर नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी ने कहा जब गैस का संकट नही है तो सलेण्डर के मूल्य क्यों बढ़ाये गये है बुकिंग कराने के लिए शहरो मे 25 दिन और गांवो मे 45 दिन बाद का नियम क्यों लाया गया । सरकार विज्ञापनों और समाचारों मे झूठ फैलाने का काम कर रही है जनता की परेशानी की ओर ध्यान नही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है जनता की परेशानी मे साथ खड़ी रहेगी। संधर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी अशोक चौधरी पार्षद नारायण छंगाणी नाथूराम पार्षद कांग्रेस जिला सचिव फतेह मोहम्मद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ पूर्व जिला  महासचिव मैहर दिन खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कपिल शर्मा बक्सानंद भारती यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत पूर्व मंडल अध्यक्ष इस्माइल खान एडवोकेट रामावतार चौधरी जिला महासचिव खुर्शीद खान दौलत नगर राहुल पार्षद मनोज पार्षद रामचंद्र कॉमरेड पार्षद अर्जुन ठाकुर कांग्रेस जिला सचिव उस्मान खान वसीम अकरम जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल राजमिस्त्री यूनियन के अध्यक्ष धीरूभाई संजय गुर्जर घनश्याम दास वीरपाल सिंह रवि सेन ओमवीर रहीसा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मीणा माता दिन प्रेम प्रकाश नैना प्रदीप टांडा साहुन खान सुभाष सोनी रफीक मोहम्मद अब्बास खान यूथ जिला सचिव शौकीन खान हनुमान गुर्जर पवन कॉमरेड प्रकाश चंद पिंकी देवी शिमला देवी गोमती देवी हुसाना मुसद्दीक हुसैन शकील बागोर डेविड मर्दाने दिनेश मेहरा गीरीश लोढ़ा निजाम खान महेंद्र जांगिड़ विक्रम यादव सतनाम सिंह परवेज आलम राहुल चौधरी निक्की देवी लाजवंती देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button