ललितपुर

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का आज कंपनी बाग में धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। रसोई गैस और वाणिज्यिक गैस की बढ़ती कीमतों तथा कालाबाजारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार 14 मार्च को कंपनी बाग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन शनिवार को दोपहर 12 बजे कम्पनी बाग में होगा। उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, विधि प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पूर्व सांसद-विधायक तथा ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रसोई गैस और वाणिज्यिक गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button