गाजियाबाद

नवरात्रि से पहले अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों और मांसाहारी होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर ऐसे अवैध प्रतिष्ठानों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि लोनी क्षेत्र एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस के दायरे में आता है, जिसके कारण यहां इस प्रकार के प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी नहीं किए जाते। इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध रूप से मांस की दुकानें और मांसाहारी होटल संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण इन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी कहा कि इन दुकानों से निकलने वाले मांस के अवशेषों के कारण आसपास के इलाकों में गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा खुले में ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालन से आम नागरिकों की भावनाएं भी प्रभावित होती हैं।

उन्होंने कहा कि लोनी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही इन दुकानों और होटलों के कारण स्वच्छता व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दे भी सामने आ रहे हैं। विधायक ने बताया कि जल्द ही चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है, ऐसे में प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button