ललितपुर

मत्स्य विभाग की खाली भूमि पर विवाह घर या वॉटर पार्क बनाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के पार्षद आलोक कुमार जैन मयूर ने उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहर में स्थित मत्स्य विभाग की खाली पड़ी भूमि का जनहित में उपयोग किए जाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि नगर के कर्माबाई पार्क के मध्य और जल संस्थान कार्यालय के बीच लगभग डेढ़ एकड़ मत्स्य विभाग की भूमि लंबे समय से खाली पड़ी है और वर्तमान में इसका किसी प्रकार का उपयोग नहीं हो रहा है। पार्षद आलोक जैन ने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित इस भूमि का उपयोग जनसुविधाओं के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यहां एक विवाह घर (मैरेज हॉल) बनाया जाए, जिससे नगर के आम नागरिकों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि यदि संभव हो तो यहां वॉटर पार्क का निर्माण कराया जाए, जिससे शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यह स्थान पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सके। पार्षद ने उप मुख्यमंत्री से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि खाली पड़ी भूमि का उपयोग शहर के विकास और जनहित में किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button