पीएम आवास योजना नियुक्ति परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Deputy Commissioner held a review meeting regarding the PM Housing Scheme recruitment exam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली डिजिटल एवं कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि परीक्षा धनुष पूजा स्कूल, पाकुड़ में आयोजित होगी। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया तथा जिला समन्वयक निभा कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



