गोड्डा

एलपीजी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर महागठबंधन का प्रदर्शन

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं– “जनता गंभीर संकट में”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बाहर महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने झुकने का खामियाजा आज आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि आज हर घर में यह चिंता बनी हुई है कि एलपीजी सिलेंडर कहाँ से मिलेगा और गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीज़ल कैसे खरीदा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी की किल्लत साफ तौर पर दिखाई देने लगी है, जिससे न केवल घरों का किचन प्रभावित हो रहा है बल्कि कमर्शियल सिलेंडर पर चलने वाले छोटे-बड़े कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल नारों और प्रतीकों की राजनीति कर रही है। संसद में विपक्ष के नेताओं ने कई बार प्रधानमंत्री को गैस संकट के बारे में आगाह किया, लेकिन सरकार इस पर जवाब देने से बच रही है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि एलपीजी की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य की जाए और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाकर आम जनता को राहत दी जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button