सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में महेंद्र गैस एजेंसी सील, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी….मुकदमा दर्ज..
पुलिस की सुरक्षा में गैस सिलेंडर बंटा: देरी होने पर सड़क जाम करने लगे उपभोक्ता...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
तीन दिन चक्कर काटने के बाद उपभोक्ता ने फाड़ी गैस की पासबुक…
हापुड़ – जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में स्थित महेंद्र भारत गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने पर भीड़ ने हंगामा कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पूर्ति विभाग के अधिकारी सहित प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची । आपूर्ति विभाग ने जांच की तो पाया कि गोदाम में मात्र 28 सिलेंडर रखे हैं जबकि उपभोक्ताओं की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी । गैस एजेंसी मालिक को कई बार बुलाने पर भी वह मौके पर नहीं पहुंचा जिसके बाद अधिकारियों ने 28 सिलेंडर को जब्त करते हुए एजेंसी पर सील लगा दी । सीलिंग की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार , हापुड देहात थाना क्षेत्र स्थित ट्याला में महेंद्र गैस सिलेंडर एजेंसी पर उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे कि इसी बीच उपभोक्ताओं ने महेंद्र गैस एजेंसी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया । जिसके बाद उपभोक्ता मतलूब की शिकायत के आधार पर आपूर्ति विभाग ने जांच करी तो पाया कि गोदाम में मात्र 28 सिलेंडर रखे हैं जबकि एजेंसी को प्रतिदिन करीब 360 सिलेंडर की सप्लाई होती है। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर मांगते हुए महेंद्र गैस एजेंसी के मालिक को मौके पर बुलाया लेकिन उन्होंने ना तो स्टॉक रजिस्टर दिखाया और ना ही मालिक मौके पर पहुंचा । इसके बाद आपूर्ति विभाग टीम ने कालाबाजारी के आरोप में महेंद्र गैस एजेंसी को सील कर दिया । इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी।
उपभोक्ता मतलूब ने बताया कि कई दिन पहले गैस बुक कर दी थी , तीन दिन से रोज लाइन में लगता हूं लेकिन सिलेंडर नहीं दे रहे हैं । अभी दे रहे हैं कहकर भगा देते हैं । मेरे बच्चे घर पर भूखे हैं , मैं बहुत परेशान हूं । परेशान होकर मैने अपनी गैस की पासबुक ही फाड़ दी है ।
हापुड के डीएम अभिषेक पांडे ने बताया कि ,
टियाला की महेंद्र गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए एकत्रित हो गए थे। लोगों ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगाए थे जिसके बाद जांच में 28 सिलेंडर मौके पर मिले जबकि गैस एजेंसी को 360 सिलेंडर प्रतिदिन बिक्री की परमीशन है लेकिन वह स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा रहे हैं जिसके बाद सिलेंडरों को जब्त कर गैस एजेंसी पर सील लगा दिया गया है और महेंद्र गैस एजेंसी के मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । उन्हें नोटिस जारी किया गया है जिसके बाद गैस एजेंसी के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी ।
जबकि वहीं मोहल्ला शिवपुरी निवासी उपभोक्ता अभिषेक गोयल ने बताया कि दस्तोई रोड स्थित HP की गैस एजेंसी पर 28 फरवरी में गैस बुक की थी लेकिन 13 बीतने पर भी गैस नहीं आई है , मेरे फोन पर गैस डिलीवरी का मेसेज आया है जबकि मुझे गैस नहीं मिली है । मैने इसकी शिकायत IGRS पोर्टल पर की है ।




