भरत पुर

पालकी में सवार होकर आएंगी मां दुर्गा 

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रा 

26 मार्च को भुसावर में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभायात्रा 
8 दिन का रहेगा शक्ति उपासना का चैत्र नवरात्रि पर्व 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। हमारा भारत देश आध्यात्मिक प्रधान देश है जिसकी सभ्यता और संस्कृति बहुत ही श्रेष्ठ है। यह श्रेष्ठ सभ्यता और संस्कृति हमारे त्यौहारों में झलकती है।ऐसा ही त्यौहार है नवरात्रि पर्व का। जब संसार में अज्ञानता की रात्रि छा जाती है तो ऐसे समय पर परमात्मा भी संसार में शक्तियों की उत्पत्ति करते हैं जिससे अंधकार की अज्ञानता समाप्त हो जाती है और मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है। इसी शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होंगें और इसी दिन नवसम्वत्सर 2083 भी आरम्भ होंगा। वहीं नवसंवत का नाम रौद्र रहेगा। वहीं दूसरी ओर विद्वान पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्रा, महेश नवारिया ववलू शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च को घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहुर्त शुभ चौघड़िया के अनुसार सुबह 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी, भक्त मण्डल के सदस्य घट स्थापना कर सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी में सवार होकर भक्तों के कष्टों का निवारण करने आयेंगी। मां दुर्गा का पालकी में सवार होकर आने से सुख समृद्धि ,शुभ कल्याण और शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं 25 मार्च को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से 26 मार्च की सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक अष्टमी रहेगी। शुभ कार्य करने के लिए सुर्योदय की तिथि मान्य होती हैं, लेकिन भगवान श्री राम चैत्र शुक्ल की नवमी को दोपहर 12 बजे हुआ था इस लिए 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक नवमी हैं । वहीं दूसरी ओर 26 मार्च गुरुवार को कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में भगवान श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर जुट गए हैं। वहीं कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा डव्वू जती ने बताया कि भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ हनुमानजी भक्त मण्डल एवं जन सहयोग से हनुमानजी को चोला चढ़ाकर फूल बंगला झांकी सजाते हुए सुबह 09 बजे विश्व कल्याण की भावना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान करते हुए 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा वहीं देर सायं काल 04 बजे बैण्ड बाजों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी,कार्यकार्ता अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्ति भाव से भगवान श्री रामजन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जुट गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button